गोपाल भट्ट के लाडले राधारमण का हुआ प्राकट्य 484वें प्राकटयोत्सव पर हर्षित हुआ तीर्थधाम वृंदावन

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। वृन्दावन वैशाख पूर्णिमा को गौड़िया वैष्णव संप्रदाय की सप्त निधियों में प्रमुख गोपाल भट्ट गोस्वामी के लाडले राधारमण देव जू का 484वाँ प्राकट्योत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
राधारमण लाल अपनी सलोनी चितवन और लीला माधुरी से भक्तों, मुमुक्षुओं और प्रेमी जनों का मन मोह लेते हैं। आचार्य पद्मनाभ गोस्वामी ने बताया कि वर्तमान से 484 वर्ष पूर्व अपने प्रेम में विह्वल अपने प्रिय भक्त षड गोस्वामियों में प्रमुख गोपाल भट्ट गोस्वामी के करुण हृदयस्थ भावों को जानकर वे शालिग्राम शिला से स्वयं बाँकी मूरत वाले श्यामसुंदर राधारमण बन गए। शुक्रवार को वैशाख पूर्णिमा को राधारमण देव का प्राकट्योत्सव अत्यंत हर्षाेल्लास के साथ तीर्थनगरी में मनाया गया। मंदिर सेवायतों ने प्रभु का महाभिषेक करने के बाद बधाईयां लुटाईं। प्रातःकाल लगभग 8ः30 बजे से वैदिक विधि विधान से सेवायतों द्वारा ठाकुरजी का पंचामृत तथा शताधिक जडी-बूटियों से सुवासित दिव्य जल से पुरुषसूक्त के दिव्य मंत्रों से अभिषेक किया। अपहराह्न काल तक चले अभिषेक के दर्शनार्थ भक्तों का तांता लगा रहा। घंटे-घड़ियालों की महाध्वनि, वैदिक मंत्रोच्चार के स्वर और हरिनाम संकीर्तन की सुमधुर स्वर लहरियों के मध्य संपूर्ण प्राकट्योत्सव का आनंदमय आयोजन हुआ। इसके साथ ही पुष्प वाटिका, चौंसठ महंत, छप्पन भोग, झाला भोग एवं वैष्णव सेवा जैसे आयोजनों के साथ नंदोत्सव की प्राचीन परंपरा के अतंर्गत गोपालोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। ठाकुरजी के अभिषेक तथा महाआरती की नयनाभिराम छवि को हृदयंगम कर लेने का विषेश उत्साह भक्तों में दिखा। अभिषेक के बाद राधारमण देव को पीले रंग की जड़ाऊ पोशाक और स्वर्ण तथा हीरे जवाहरातों के कलात्मक आभूषणों से सुशोभित किया गया। श्रीजी संग उनकी मनोहारी छवि की एक झलक पाने को श्रद्धालु लालायित रहे। इस अवसर पर आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी, आचार्य अनिल गोस्वामी, आचार्य अनुभूति गोस्वामी, सुवर्ण गोस्वामी, देवांशु गोस्वामी, नृसिंह देव गोस्वामी, चंदन गोस्वामी, अनुराग गोस्वामी, शरद गोस्वामी, अमित गोस्वामी, सुमित गोस्वामी, पुष्पांग गोस्वामी, डॉ. कपिल गोस्वामी, पुंडरीक गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत