’दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
’उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वेतन वृद्धि कंपनी में लागू: गौरव
छाता/मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित आरएसडब्ल्यूएम कंपनी में आज मजदूर दिवस के अवसर पर कर्मचारियों पर कंपनी प्रबन्ध तंत्र ने पुष्प वर्षा कर मिष्ठान खिलाकर का स्वागत किया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही कि गई मजदूरों की वेतन वृद्धि को पूर्ण रूप से लागू कर दिया गया। बढ़े हुए वेतन को पाकर मजदूरों के चेहरों पर खुशी झलक दिखाई दे रही थी।
आज आरएसडब्ल्यूएम कंपनी के व्यापार प्रबन्धक अरविंद मौर्य ने मजदूर दिवस पर मजदूरों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और उनके अथक प्रयासों से ही कम्पनी सफलता की ओर अग्रसर है।सभी कर्मचारियों से इसी तरह निरन्तर प्रयास कर कंपनी में होने बाले उत्पाद को बढ़ाकर देश मे संचालित समस्त मिलों को पीछे छोड़कर उच्च शिखर तक पहुचाने की अपील की है।वहीं कंपनी के यूनिट हैड गौरव वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर निगम क्षेत्र में कई श्रमिक वेतन वृद्धि को पूर्णतः लागू कर दिया गया है। जिसके तहत करीब 450 मजदूरों को वेतन वृद्धि बोनस वितरित कर दिया गया है। बोनस पाकर मजदूरों के चेहरे खिल उठे।
आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड मिल के कारखाना प्रबंधक मनोज शर्मा ने सभी कर्मचारियों को कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर दिवस के अवसर पर हम आपके समर्पण एवं कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हैं। हम आपके अधिकारों व सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारियां को पूर्ण रूप से निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस विशेष दिन पर हम सभी सुरक्षित वातावरण बनाए रखने और एक दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखने का आग्रह करते हैं। आप सभी को मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर बिजनेस हैड अरविंद मौर्य यूनिट हैड गौरव वर्मा कमर्शियल हैड मनोज कुमार शर्मा,मूलचंद चौधरी,कविता साहू आदि ने सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं प्रदान की।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







