तावडू 1मई -नीरज सोनी दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान।
हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री आरती राव द्वारा उपमंडल के गांव दादू(मोहम्मदपुर अहीर) की पंचायत जमीन पर सरकारी नर्सिंग कॉलेज बनाए जाने की घोषणा को लेकर क्षेत्रवासियो में खुशी का माहौल है,वही इसे लेकर मार्किट कमेटी तावडू के चेयरमैन मुकेश यादव ने व क्षेत्रवासियों ने आरती राव का आभार व्यक्त किया है।
तावडू मार्केट कमेटी चेयरमैन मुकेश यादव ने गांव दादू (मोहम्मदपुर अहीर) में नर्सिंग कॉलेज बनाये जाने की घोषणा पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मंत्री राव इंद्रजीत ने जो वादे जनता से किये है उन्हें हमेशा पूरा किया है।उनकी करनी ओर कथनी में कोई अंतर नही है। उन्होंने बताया कि राव साहब ने गांव दादू( मोहम्मदपुर अहीर) में एक बड़ी संस्थान खुलवाने का वायदा किया था। जो अब बाप का वायदा बेटी स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने गांव दादू(मोहम्मदपुर अहीर) में नर्सिंग कॉलेज बनाये जाने की घोषणा कर पूरा किया है। इस घोषणा से पूरे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि दादू(मोहम्मदपुर अहीर) गांव में सरकारी नर्सिंग कॉलेज स्थापित करने वाला यह कदम नूंह क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग शिक्षा को मजबूत करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। तावडू ब्लॉक में नर्सिग शिक्षा की भारी कमी है। यहाँ की बच्चियों को नर्सिंग कार्स करने के लिए दूरदराज जाना पड़ता है। जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस कॉलेज के बनने से जहाँ एक तरफ क्षेत्र के लोगो को काफी फायदा मिलेगा, वही पूरे जिले की बड़ी आबादी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मियों से सीधे लाभांवित होगी। ऐसे नर्सिंग कॉलेज की स्थापना स्वास्थ्य सेवाओं शिक्षा और प्रशिक्षित चिकित्सा स्टाफ की उपलब्धता में चुनौतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। क्षेत्र के सामाजिक आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होने की उम्मीद है। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की गांव दादू (मोहम्मदपुर अहीर) में नर्सिंग कॉलेज बनाए जाने की घोषणा पर तावडू मार्केट कमेटी चेयरमैन मुकेश यादव ने मंत्री राव इंद्रजीत का वह स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का आभार व्यक्त किया है।
फ़ोटो कैप्सन: 1 मई तावडू 1: तावडू मार्केट कमेटी चेयरमैन मुकेश यादव हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का गुलदस्ता देकर आभार व्यक्त करते हुए
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







