अमित तिवारी बस्ती
बभनान। बभनान रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव एवं ओवर ब्रिज निर्माण के संबंध में भारतीय जनता पार्टी जिला कोषाध्यक्ष बस्ती राधेश्याम कमलापुरी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णो व पूर्व सांसद बस्ती व प्रभारी असम प्रदेश हरीश द्विवेदी को पत्र भेजकर मांग किया है कि बभनान रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव और ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाए। रेलवे गेट नं०-223 पर जाम की समस्या को देखते हुए ओवर ब्रिज का निर्माण, गेट नं०-223 को विभिन्न मार्गों से जोड़ने के लिए सुधार, बभनान रेलवे स्टेशन पर निम्न ट्रेनों का ठहराव अवध असम एक्सप्रेस 15909, 15910, आम्रपाली कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस 15707, 15708, कामाख्या गोमतीनगर एक्सप्रेस 15077, 15078, दरभंगा अमृतसर एक्सप्रेस 15211, 15212, लखनऊ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 15033, 15034, क्षेत्रवासियों की मांग को देखते हुए ट्रेनों का ठहराव और ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग किया। श्री कमलापुरी ने रेलवे गेट नं-223 के संबंध में तीन मांगें रखी हैं: जिसमें सुगर मिल से फूलपुर और सिसई रानीपुर, हरखूपुर होते हुए गौरा चौकी तक के मार्ग में शामिल किया जाये इससे बभनान मार्ग में सुधार होगा, बभनी बभनान सुगर मिल होते हुए महिला डिग्री होते हुए बेलहरी सम्पर्क मार्ग में मिलाया जाये इससे बेलहरी सम्पर्क मार्ग में सुधार होगा, केमिकल डिवीजन बभनान हेतु बभनान जमुनहा गौरा चौकी में मिलाया जाये इससे इस क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और जाम की समस्या में सुधार होगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







