प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली। आगामी 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री गौरव बैनल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने जिले में स्थापित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री बैनल ने परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने पेयजल, स्वच्छ शौचालय, निर्बाध विद्युत व्यवस्था एवं अभ्यर्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रहे।वहीं, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए संवेदनशील बिंदुओं की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने की बात कही।कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने स्पष्ट रूप से कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।जिला प्रशासन द्वारा की जा रही इन तैयारियों से यह स्पष्ट है कि परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और अभ्यर्थियों को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाएगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







