प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में सक्रिय पहल करते हुए देवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र मेश्राम ने रम्पा स्थित निर्माणाधीन जवाहर नवोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और मौके पर पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया।विधायक ने निर्माण स्थल पर मौजूद अधिकारियों एवं ठेकेदारों के साथ चर्चा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी या संरचनात्मक समस्या उत्पन्न न हो।निरीक्षण के दौरान विधायक मेश्राम ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय जैसे संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे में विद्यालय भवन का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा होना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि परिसर में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक आधारभूत व्यवस्थाएं-जैसे सुरक्षित कक्षाएं, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता व्यवस्था एवं खेल सुविधाएं,सुनिश्चित की जाएं, जिससे छात्रों को एक उत्कृष्ट और प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
प्रशासनिक अधिकारियों ने विधायक को आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है और सभी निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







