सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तिल्दा (सासाहोली) में कक्षा पांचवीं,आठवीं, दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025-26 की घोषणा की गई।

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

तिल्दा नेवरा कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि श्रीमती रानी सौरभ जैन (पार्षद वार्ड न. 21) विशेष अतिथि श्री सौरभ जैन मंडल उपाध्यक्ष तिल्दा नेवरा ,श्री दिलीप वर्मा (कोषाध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति) , श्री दिलीप शर्मा जी (फाउंडर मेम्बर विद्यालय समिति) ,एवं श्रीमती भारती साहू (अभिभाविका एवं पालक समिति सदस्य) के द्वारा माँ सरस्वती, ओम एवं माँ भारती के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं सरस्वती वंदना कर किया गया।
परीक्षा प्रमुख श्री नरेश कुमार साहू के द्वारा बोर्ड कक्षा पंचम , अष्टम , दशम और द्वादश तक विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
कक्षा दशम में बहन जिया निषाद (94.33%) प्रथम , बहन पलक वर्मा (91.67%) द्वितीय, भैया आदित्य तुरकिया (90.17%) तृतीय स्थान प्राप्त किए। कक्षा द्वादश में बहन हिना यदु ( 85.2%) प्रथम , बहन मानसी वर्मा ( 80.2%) एवं भैया आयुष वर्मा (80.2%) द्वितीय , भैया यश कुर्रे ( 79.6%) तृतीय स्थान प्राप्त किए।

पार्षद रानी सौरभ जैन ने कहा कि आप सभी बच्चों के अच्छे मेहनत से ही इस विद्यालय का मान बढ़ा है। जो बच्चे अपने सहपाठी से कुछ अंकों से पीछे हो गए है या उनका रैंक अच्छा नहीं है, तो उन्हें निराश नहीं होना है। बल्कि अपनी कमी को जानने का प्रयास करना है और आने वाले समय में मैं भी अपने सहपाठी की तरह जो कक्षा में विशेष स्थान प्राप्त किए हैं, उस सूची में मेरा भी नाम होगा। ऐसा प्रयास व परिश्रम किया जाय। तो निश्चित रूप से आपको आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। इस विद्यालय के प्राचार्य, आचार्य- दीदियों, अभिभावकोंऔर प्रबंध समिति के सदस्यों को मैं बहुत- बहुत धन्यवाद देती हूँ एवं बधाई व शुभकामनाएँ देती हूँ जो कि मुझे अपने विद्यालय के हर कार्यक्रम व उत्सवों में आमंत्रित करते हैं। आगे उन्होंने सभी बच्चों को नगर में प्रजापिता ब्रह्म कुमारी द्वारा आयोजित समर कैम्प में आने के लिए आग्रह की गई।

विशेष अतिथि श्री सौरभ जैन ने अपने उद्बबोधन में कहा
कि हम सबके लिए बहुत ही हर्ष एवं गौरव का विषय है कि अपने तिल्दा नगर व विकास खंड में सभी विद्यालय में बोर्ड कक्षाओं का परीक्षा परिणाम अच्छा आया है। अधिकांश बच्चे अधिकतम अंकों के साथ परीक्षा में सफल हुए हैं। इसके लिए उन बच्चों व उनके शिक्षकों को बहुत- बहुत धन्यवाद देता हूँ। जिनके मेहनत व प्रयास से इस नगर व तिल्दा विकास खंड के सभी विद्यालयों का गौरव बढ़ा है। इसी तरह आज सरस्वती शिशु मंदिर तिल्दा सासाहोली का भी पूरे तिल्दा नगर में अच्छा स्थान है।यहाँ के बच्चे बोर्ड कक्षा में हर वर्ष अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होते हैं।मैं बच्चों व उनके आचार्य -दीदियों को व पालकों को बहुत- बहुत बधाई देते हुए उन बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रानी सौरभ जैन व विशेष अतिथि सौरभ जैन द्वारा बोर्ड कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को कम्पास बाक्स एवं कलम भेंट कर उनका सम्मान किया गया ।शेष सभी बच्चों को अतिथि महोदया द्वारा कलम भेंट कर उनका उत्साह वर्धन किया गया

विद्यालय की ओर से स्वर्गीय श्री बृजलाल साहू मुनिम के द्वारा प्रदत्त ब्याज की राशि से प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को स्कूल बैग व फाईल पारितोषिक के रूप में विद्यालय समिति के सदस्यों व अतिथियों द्वारा भेंट किए गए।

अंतिम उद्बोधन में विद्यालय के कोषाध्यक्ष श्री दिलीप वर्मा जी ने पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं बोर्ड का वार्षिक परीक्षा परिणाम की सराहनीय प्रशंसा करते हुए सभी बच्चों, शिक्षकों व अभिभावकों को धन्यवाद व बधाई देते हुए कहा कि इस विद्यालय का बोर्ड का परीक्षा परिणाम प्रत्येक वर्ष नगर में श्रेष्ठ रहता है। इस वर्ष भी श्रेष्ठ रहा है। हमारे विद्यालय में कम्प्यूटर क्लास की सुविधा भी है। आप सभी अभिभावक अपने बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ- साथ कम्प्यूटर ज्ञान की ओर प्रेरित जरूर करें। आज के समय में हर बच्चे, पालक, शिक्षक सभी को कम्प्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। आप सभी से आग्रह है कि आगामी सत्र में पांचवीं, छठवीं व ऊपर कक्षा के कोई भी बच्चे कम्प्यूटर ज्ञान से वंचित न रहे। इस पर आप सभी को जागरूक होना है। हमें आशा है कि आगामी सत्र से अपने बच्चों को कम्प्यूटर क्लास में भेजकर हमारा सहयोग करेंगे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्रवण कुमार साहू ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों हृदय से आभार व्यक्त
करते हुए सभी को कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत