कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 29 अप्रैल को 10वीं और 12 वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें ग्राम ठेलकी निवासी पूर्व जनपद सदस्य जितेन्द्र उर्फ जीत्तू यदु के सुपुत्र होनहार छात्र अमन कुमार यदु ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 92.3 प्रतिशत अंक अर्जित कर न केवल अपने परिवार बल्कि स्कूल और गांव का नाम रोशन कर दिया। होनहार छात्र अमन कुमार यदु ने अपनी मेहनत लगन और अनुशासन के दम पर 500 प्राप्तांक में से 462 अंक प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की है। इतना ही नहीं उन्होंने सभी विषयों में डिस्टेंसन हासिल कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी इस शानदार सफलता पर गांव और स्कूल में खुशी की लहर है और हर कोई उनकी उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा हैं। उनके पिता पूर्व जनपद सदस्य जितेंद्र यदु माता गायत्री यदु ने बताया कि अमन शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और समर्पित रहे हैं। इससे पहले दसवीं बोर्ड में भी 96.4 प्रतिशत प्राप्त कर चुके हैं। विद्यालय के शिक्षको ने भी अमन कुमार यदु की इस सफलता को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वही गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा बने अमन कुमार यदु की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणाश्रोत्र है जो संदेश देती है की सच्ची मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अमन कुमार यदु की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष कमलेश रजक लच्छनपुर सरपंच भूपेंद साहू जनपद सभापति अश्वनी रजक तोषण चौबे राजू साहू सहित अनेकों लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







