दिनेश शुक्ला
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
आलोट
पाल नगर स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में हुआ सेवा निवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन 30 वर्ष की शिक्षा विभाग की सेवा के पश्चात प्रमोद व्यास का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक और गणमान्य नागरिक शामिल हुए सभी ने व्यास का हार माला पुष्य गुच्छ अभिनंदन पत्र देखकर स्वागत किया। इस अवसर पर ताल कन्या प्राचार्य विनोद शर्मा द्वारा उनके आगे की जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं शिक्षाविद कैलाश दुबे द्वारा भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गई। राज्य अध्यापक कर्मचारी संघ के नेतृत्व में एक अभिनंदन पत्र तथा मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा भी अभिनंदन पत्र देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।संयुक्त मोर्चा की ओर से भी साल एवं श्रीफल बनाकर और प्रशंसा पत्र देखकर अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। इस अवसर संयुक्त अध्यापक शिक्षक कर्मचारी संघ आनन्द चावला अशोक पाठक बद्रीलाल परिहार शंकर सरवन कैलाश सोनी कैलाश शर्मा राजेश जोशी राम जोशी प्रेमचंद उपाध्याय कपिलेंद्र निगम महेंद्र सिंह पवार आलोट विकासखंड शिक्षा प्रभारी दिलीप शर्मा किशोर सांखला मनोज शर्मा जाकिरकाजी जाकिर खान जितेंद्र सिंह सोलंकी तथा पुष्पराज सिंह सोलंकी तनिष्क दायमा मानस चावला आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन आनंद चावला द्वारा किया गया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







