(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी द्वारा आज दिनांक 29.04.2026 को पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में पुलिस पेंशनर्स के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के कल्याण, उनकी समस्याओं को सुनना और उनके अनुभवों का उपयोग करके पुलिसिंग को और बेहतर बनाना था।
गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा ने पेंशनर्स के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी सेवाएँ पुलिस विभाग और समाज के लिए अविस्मरणीय हैं। उन्होंने पेंशनर्स को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जिला पुलिस प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस कार्यों में पेंशनर्स के अनुभवों को उपयोगी बताते हुए उनके सुझावों को लागू करने की बात कही।
इस अवसर पर कई सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने अपने विचार साझा किए। पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान रिटायर्ड उपनिरीक्षक श्री हरनारायण सिंह जी के स्वर्गवास पर बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।
गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्प दीप कुशवाह भी उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







