मेधावी छात्र सम्मान समारोह एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन

SHARE:

कुलदीप कुमार संवाददाता
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
कानपुर बिल्हौर : श्री मेवाराम स्मारक इंटर कॉलेज, रौगांव तथा श्री राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन, बिल्हौर के संयुक्त तत्वावधान में मेधावी छात्र सम्मान समारोह एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को फूलमाला, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों और अभिभावकों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।
प्रधानाचार्य राहुल पाल एवं करियर काउंसलर डॉ. संजय त्रिपाठी ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें मेहनत, आत्मविश्वास और सही दिशा में प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. त्रिपाठी ने तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को अपनाने की सलाह दी और बताया कि निरंतर परिश्रम से सफलता निश्चित है।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा का सम्मान करना तथा उन्हें विभिन्न करियर विकल्पों जैसे इंजीनियरिंग, मेडिकल और सिविल सेवा के बारे में जागरूक करना था। साथ ही, छात्रों की रुचि और क्षमता के अनुसार सही मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों को भी शामिल कर उन्हें बच्चों के करियर चयन में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया गया। इस आयोजन में शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment