दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
ब्यूरो रिपोर्ट मोहम्मद इरफान बुलंदशहर
जनपद बुलंदशहर उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरदोई के सलेमपुर गांव में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास को गति और नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे किसानों, युवाओं और सांस्कृतिक एकता के लिए महत्वपूर्ण बताया।
करीब 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वांचल से जोड़ेगा। यह मार्ग हापुड़, बुलंदशहर समेत कई जिलों से होकर गुजरेगा।
यात्रा होगी आसान और तेज़
अब तक मेरठ से प्रयागराज पहुंचने में 11-12 घंटे लगते थे, लेकिन अब यह सफर मात्र 6-7 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।
भविष्य की योजना
फिलहाल 6 लेन के इस एक्सप्रेसवे को आगे चलकर 8 लेन तक विस्तार देने की योजना है।
गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने से प्रदेश में व्यापार, परिवहन और रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







