नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर। बुधवार को जिला मुख्यालय के समीपस्थ प्रसिद्ध कुबेरेश्वरधाम सिद्धपीठ में स्थित काठमांडू शैली में नवनिर्मित भगवान मुरली मनोहर में स्थित भगवान शिव-पार्वती, भगवान राम-सीता और भगवान मुरली मनोहर की एक साथ प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान का दरबार अब श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद की शाम को प्रभु के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में उमड़े, हजारों की संख्या में भगवान के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन को आतुर दिखाई दिए मंदिर और भगवान के दर्शन के लिए मुंबई, दिल्ली समेत भारत के कई राज्यों से लोग धाम पर पहुंचे थे। सुबह अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया था। स्वयं पंडित श्री मिश्रा गत 25 अपै्रल से बुधवार तक मंदिर में पूरे पूजन में शामिल रहे, पूजन की एक-एक प्रक्रिया का विधिवत अर्चन किया। स्वर्ण आभूषणों से सुसज्जित भगवान की मूर्ति आकर्षित करने वाली थी।
हर युग की झलक दिखाई देती मंदिर परिसर में
इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पंडित श्री मिश्रा ने कहाकि धाम की पावन भूमि जहाँ विराज मान है सिद्ध पीठ श्री कुबरेश्वर धाम मुरली मनोहर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सादगी और आस्था के साथ समापन किया गया है। पूरे भारत की भूमि का मात्र एक ऐसा स्थान कुबरेश्वर धाम जो बारह ज्योतिर्लिंग के मध्य है यहां आने वाले शिव भक्त कंकर शंकर की पूजन करके भगवान देव महादेव की अनुपम कृपा प्राप्त करते है उसी पवित्र भूमि पर मुरली मनहोर मंदिर एक ऐसा मंदिर जहां सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग का एक साथ दर्शन इस कलियुग में केवल एक ही जगह पर होगा वो हे श्री कुबरेश्वर धाम इस बाबा कुबेर भण्डारी की पवित्र भूमि पर मुरली मनोहर मंदिर के कपाट सभी शिव भक्ति के लिए अब खुले रहेगे।
बुधवार को सुबह अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में सवा लाख से अधिक वैदिक मंत्रों में बड़ी संख्या में विप्रजनों की उपस्थिति में पंडित समीर शुक्ला, पंडित विनय मिश्रा सहित समिति की ओर से यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया। वहीं दोपहर में शीतल पेयजल आदि निशुल्क रूप से वितरण किया गया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







