स्वच्छ सर्वेक्षण की प्रेस कॉन्फ्रेंस, इस वर्ष बेहतर प्रदर्शन का संकल्प

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर।”स्वच्छता सर्वेक्षण 2025–26 के अंतर्गत हमारा शहर पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त करे, इसके लिए स्वच्छता में बाधा बनने वाले हर कारण को दूर करना आवश्यक है।
सड़कों पर लगे फ्लेक्स, होर्डिंग और डिवाइडर पर लगाए गए बैनर न केवल गंदगी फैलाते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ाते हैं।
मैं आज आप सभी पत्रकार साथियों के समक्ष संकल्प लेता हूं कि अपने जन्मदिन पर किसी भी प्रकार के फ्लेक्स, होर्डिंग या गेट का उपयोग नहीं करूंगा।
साथ ही मैं शहर के सभी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से भी आग्रह करता हूं कि वे इस पहल में सहभागी बनें और सड़कों पर फ्लेक्स व गेट लगाने से परहेज करें, ताकि हमारा शहर स्वच्छ और सुरक्षित बन सके इस शपथ के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई”
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी कार्ययोजना के तहत कचरा प्रबंधन में नवाचार, शहर के प्रमुख स्थलों का सौंदर्यीकरण, नालों की नियमित सफाई, सीवरेज ट्रीटमेंट को और सुदृढ़ करने एवं नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में सीहोर नगर पालिका द्वारा प्राप्त ऐतिहासिक उपलब्धि थी, उसे भूल कर इस बार उससे बेहतर प्रदर्शन के संदर्भ में आज नगर पालिका परिसर में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान पिछले वर्ष के उत्कृष्ट प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में और बेहतर परिणाम हासिल करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment