पहली बार निःशुक्ल होगा वैष्णव समाज का सामूहिक विवाह सम्ममेलन

SHARE:

श्योपुर स्थानीय संपादक बंटी सोनी दैनिक केसरी हिंदुस्तान
-14 मई को वैष्णव छात्रावास भवन पर होगा आयोजन, अब तक सात जोडों का हुआ पंजीयन
वैष्णव समाज विकास समिति के तत्वाधान में पहली बार आदर्श वैष्णव समाज का निःशुल्क विवाह आगामी 14 मई को समाज के छात्रावास भवन पर आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति के विवाह सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है। अभी तक सात जोडों का पंजीयन किया जा चुका है।
वैष्णव समाज अध्यक्ष राधेश्याम वैष्णव बगदिया व विवाह सम्मेलन समिति अध्यक्ष डाॅ. नरेश वैष्णव तलावदा ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के हाथ पीले करने के लिए विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। हर बार समाज का विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाता लेकिन पहली बार निःशुक्ल विवाह सम्मेलन होने जा रहा है। सम्मेलन में शामिल होने के लिए वर-वधु पक्ष से 2100-2100 रुपए पंजीयन शुल्क लिया जाएगा। पंजीयन 30 अप्रैल तक किए जाएंगे। इसके बाद वैवाहिक जोडों को पंजीयन नहीं किया जाएगा। अभिभावक को पंजीयन के कराने के लिए वर-वधु का आधार कार्ड और 10वीं की मार्कशीट लाना अनिवार्य है। जोडों को सुबह 9 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा। समिति के शर्ताें अनुसार वर-वधु के कपड़े स्वयं को लेकर आना होगा एवं जोडे पर पंडित की व्यवस्था भी स्वयं को करनी होगी। समिति की और से मुख्य आचार्य रहेंगे। समिति के पदाधिकारियों ने अभिभावकों से विवाह योग्य युवक-युवतियों के पंजीयन कराने की अपील की है।
बाॅक्सः
समाज बंधुओं से वधु को उपहार प्रदान करने का आहवान
विवाह सम्मेलन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में समाज के युवक-युवतियों का निशुल्क विवाह कराया जा रहा है। लेकिन समाज के ऐसे महानुभाव जो वधु को कन्यादान में स्वेच्छा से कोई उपहार देना चाहे तो वह दे सकते हैं। इसके लिए उनको पहले से आयोजन समिति को सूचना देनी होगी।
बाॅक्सः
आयोजन में ये अतिथि होंगे शामिल
वैष्णव समाज के विवाह सम्मेलन में रामभरत वैष्णव पूर्व अध्यक्ष सवाईमाधोपुर, लोकेंद्र वैष्णव अध्यक्ष वैष्णव समाज सवाई माधोपुर, ललित वैष्णव अध्यक्ष बारां राज, भुवनेश वैष्णव अध्यक्ष कोटा संभाग राज, गोपाल वैष्णव खरेरी जयपुर अध्यक्ष, रघुवीर वैष्णव वड़वा, प्रदीप वैष्णव लाखेरी प्रदेश सचिव वैष्णव विकास समिति, मुरारीलाल वैष्णव सरपंच बहरावंडा, घनश्याम वैष्णव अध्यक्ष इटावा, भरतलाल वैष्णव कमोेकरी, मणीशंकर शर्मा विजयपुर, कमलेश वैष्णव विजयपुर, रामजीलाल वैष्णव नायपुर, रामदयाल वैष्णव वोहना, तुलसीराम वैष्णव शिक्षक खण्डार, शिवनारायण वैष्णव पूर्व सरपंच गणेश खेड़ा जागीर, बृजमोहन वैष्णव गोठड़ा वाले सवाई माधोपुर, सियारामवैष्णव खंडेवला, हेमराज वैष्णव घुड़ासी वाले सवाई माधोपुर, रामदयाल वैष्णव करोली, ओमपाल वैष्णव भाड़ोती, रामबाबू वैष्णव पूर्व अध्यक्ष कोटा, राजपाल गंगापुर सिटी आदि शामिल रहेंगे।
बाॅक्सः
14 मई को इस तरह होगा कार्यक्रम
गणेश स्थापना- सुबह 10ः30 बजे।
अतिथि सम्मान- दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक
पाणिग्रहण संस्कार- गौधुली बेला में सांय में 4ः40 बजे से
विदाई समारोह- सांयकाल 7ः30 बजे से

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई