नगर वन विकसित करने भूमिपूजन, दो सडको का लोकार्पण भी हुआ पर्यावरण सुधार के साथ ही पर्यटन केन्द्र के रूप में उभरेगा नगर वन-श्री तोमर

SHARE:

श्योपुर, स्थानीय संपादक बंटी सोनी दैनिक केसरी हिंदुस्तान
माननीय विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर विजयपुर की सिद्ध बाबा पहाडी पर नगर वन विकसित करने के लिए आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वन विभाग द्वारा विकसित किया जा रहा नगर वन न केवल पर्यावरण सुधार के लिए कारगर होगा, बल्कि एक पर्यटन केन्द्र के रूप में भी उभरेगा। वन विभाग के तत्वाधान में आयोजित उक्त कार्यक्रम के दौरान सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाट, भाजपा जिला महामंत्री अरविन्द जादौन एवं संजय अकोदिया, नगरपरिषद विजयपुर के अध्यक्ष कमलेश कुशवाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजयपुर शुभम मुदगल, डीएफओ सामान्य वन मंडल केएस रंधा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित कराई गई दो सडको का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सिद्ध बाबा पहाडी पर विकसित किये जा रहे नगरवन में अनेक प्रजातियों के पौधे लगाये जायेगे, जिससे पहाडी के संरक्षण के साथ ही पर्यावरण सुधार भी होगा, नगरवन में सैलानियों के लिए अन्य सुविधाएं भी विकसित की जायेगी।
सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है, जिसमें पर्यावरणीय सुधार के कार्यक्रम भी लिये जा रहे है। इसी क्रम में विजयपुर में नगरवन बनाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण भी किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को ओर अधिक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगी।
वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत ने कहा कि लगभग 37 हेक्टयर क्षेत्र में बनने वाले नगरवन में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 10 हजार से अधिक पौधे लगाये जायेगे, सैलानियों को आकर्षित करने के लिए नगरवन में चिल्ड्रन पार्क बनाया जायेगा और झूले भी लगाये जायेगे। उन्होंने कहा कि 1 करोड 20 लाख की लागत से नगरवन विकसित किया जायेगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाट ने कहा कि आज विजयपुर में नगरवन की स्थापना के लिए भूमिपूजन के साथ ही सडक मार्गो का लोकार्पण संपन्न हुआ है। सडक मार्गो के निर्माण से लोगों को सुलभ आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार जिले में लगातार विकास के कार्य करा रही है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सामान्य वन मंडल के डीएफओ केएस रंधा द्वारा जानकारी दी गई कि सामान्य वन मंडल अंतर्गत ग्रीन प्रोजेक्ट के तहत नगरवन विकसित किया जा रहा है। नगरवन में एक योगा प्लेटफार्म भी बनाया जायेगा, जहां लोग योग की क्रियाएं कर सकेंगे। नगरवन में विभिन्न प्रजातियों के पेड लगाये जायेगे, 37 हेक्टयर भूमि में नगरवन विकसित किया जायेगा।
दो सडको का लोकार्पण
इस अवसर पर विजयपुर क्षेत्र की दो सडको का लोकार्पण संपन्न हुआ, विनेगा से नेहरखेडा मार्ग तक 2 करोड 94 लाख रूपये लागत की 3.34 किलोमीटर तथा गोबर रोड से गजनपुरा मार्ग तक 1 करोड 46 लाख रूपये लागत की डेढ किलोमीटर सडक का लोकार्पण किया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई