सिंगरौली में अवैध रेत पर प्रशासन की सख्ती: 150 घन मीटर रेत जब्त, संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

SHARE:

प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली जिले में अवैध खनन एवं रेत के अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार खनिज विभाग, राजस्व अमला और पुलिस की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया।खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी श्री राम सुशील चौरसिया, राजस्व अमला तथा पुलिस चौकी सासन थाना कोतवाली बैढ़न की टीम ने दिनांक 29 अप्रैल 2026 को ग्राम सासन एवं टूसाखांड की सीमा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई रिहंद जलाशय के डूब क्षेत्र में की गई, जहां लंबे समय से अवैध रूप से रेत भंडारण की शिकायतें मिल रही थीं।
संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने पर लगभग 150 घन मीटर लावारिस रेत अवैध रूप से भंडारित पाई गई। टीम ने तत्परता दिखाते हुए उक्त रेत को तत्काल जब्त कर लिया। जब्त की गई रेत को नियमानुसार रेत ठेकेदार को सुपुर्दगी में सौंपते हुए आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं भंडारण जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकरण में खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।जिला प्रशासन द्वारा यह भी संकेत दिए गए हैं कि भविष्य में इस प्रकार की कार्रवाई और अधिक सख्ती एवं निरंतरता के साथ जारी रहेगी, जिससे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके और अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई