पलेरा में जनसेवा की मिसाल: खरगापुर रोड बस स्टैंड पर निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पलेरा से संवाददाता अटल यादव पत्रकार

पलेरा: भीषण गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर परिषद पलेरा द्वारा जनसुविधाओं में विस्तार किया गया है। इसी क्रम में खरगापुर रोड स्थित बस स्टैंड पर एक नई निःशुल्क प्याऊ जनता को समर्पित की गई है।
विशेष बात यह है। कि इस प्याऊ की स्थापना में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव और सपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का विशेष सहयोग और अथक प्रयास रहा है। उनके निरंतर प्रयासों के बाद नगर परिषद ने इस स्थान पर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई है। अब बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों और स्थानीय राहगीरों को ठंडे और साफ पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सपा कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद पलेरा के प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट किया। इस मौके पर सपा पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, नफीस खान, छोटू खान, मोनू अहिरवार, प्रकाश कुशवाहा, डॉ सुरेश चढ़ार, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई