आर्याव्रत पत्रकार संघ ने उमेश पाटीदार को ग्रामीण तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया

SHARE:

रिपोर्ट धीरज वाघेला थांदला

थांदला – आर्याव्रत पत्रकार संघ के झाबुआ जिला अध्यक्ष हरीश राठौर ने थांदला ग्रामीण तहसील अध्यक्ष में बड़ा फेरबदल किया है पूर्व तहसील अध्यक्ष पपेस डामोर को ग्रामीण तहसील अध्यक्ष पद से हटा कर जिले में लेने को कहा है जबकि ग्राम परवलिया निवासी उमेश पाटीदार को नया ग्रामीण तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है रविवार को देवीगढ़ के हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष हरीश राठौर ने उन्हें नियुक्त पत्र सोपा इस नियुक्ति से क्षेत्रीय पत्रकारों में खुशी की लहर यह नियुक्ति ग्रामीण अंचल पत्रकार साथियों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार और निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलीम जी शेरानी प्रदेश अध्यक्ष विजय नीमाजी एवं झाबुआ जिला अध्यक्ष हरीश राठौर जी के द्वारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उमेश पाटीदार को सौंपी गई है नवनियुक्त अध्यक्ष उमेश पाटीदार को एक अनुभवी, निष्पक्ष और बेबाक पत्रकार के रूप में जाना जाता है, जिनसे संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है अपनी नियुक्ति पर, उमेश पाटीदार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलीम सेरानी प्रदेश अध्यक्ष विजय नीमाजी जिला अध्यक्ष हरीश राठौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, मैं इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा अतः मैं थांदला तहसील अध्यक्ष धीरज वाघेला ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment