दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान संभाग ब्यूरो चंद्रशेखर बरेठ
जांजगीर-चांपा // वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार डॉ. गुलाब चंद भारद्वाज प्रभारी प्राचार्य शासकीय लक्ष्मणेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरौद, जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ को नागौर जिले स्थित बड़ी खाटू राजस्थान में 2026 का डॉ.अंबेडकर कीर्ति सम्मान प्रदान किया गया।ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती के तत्वावधान में नागौर जिले के रोहिणी ग्राम में आयोजित था। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कबीर मठ सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू एवं डॉ आंबेडकर प्रतिमा अनावरण सेवा समिति रोहिणी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। जहां देश भर के उत्कृष्ट समाज सेवक एवं साहित्यकार उपस्थित हुए। यह कार्यक्रम कबीर आश्रम के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत डॉ. भारत भूषण नानक दास जी महाराज के निर्देशन एवं नागौर विधायक हरेंद्र मिर्धा की मुख्य आतिथ्य,प्रोफेसर डॉ. परिन सोमानी सीईओ लंदन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ स्किल डेवलपमेंट ,डॉ.मंजू मेघवाल, जिला कलेक्टर डॉ.अमित यादव तथा महेश चंद्र शर्मा सरपंच रोहिणी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। अपरिहार्य कारणों से रोहिणी के कार्यक्रम में विलंब होने के कारण डॉ. गुलाब चंद भारद्वाज को डॉ.अंबेडकर कीर्ति सम्मान अखिल भारतीय कबीर मठ सतगुरु आश्रम सेवा संस्थान खाटू में संध्या वंदन एवं सतनाम भजन के दौरान डॉ.भारत भूषण नानक दास महाराज के हाथों प्रताप हुआ। इस दौरान उनके दो पुत्र अभिषेक भारद्वाज और डॉ. हर्षवर्धन भारद्वाज उपस्थित रहे। जहां पर गायक कलाकारों ने सतनाम निर्गुण भजन की प्रस्तुति दी वहीं पर छत्तीसगढ़ कांसी स्थित खरौद, जिला जांजगीर चांपा के साहित्यकार डॉ. गुलाब चंद भारद्वाज ने भी संतों एवं महापुरुषों के विचारों को एक अलग अंदाज में आत्मसात करने की बात कहीं। इसके पहले भी डॉ जी . सी . भारद्वाज को बड़ी खाटू में कबीर कोहिनूर सम्मान से नवाजा जा चुका है। इस दौरान नानक जी महाराज द्वारा महामना कबीर पर शोध ग्रंथ लिखने बाबत आवश्यक विचार विमर्श भी हुआ। नानक दास महाराज के आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन पर कार्यक्रम संपन्न हुई।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







