शहर के 50 से अधिक चाट गुपचुप, गन्ना जूस और स्ट्रीट फूड दुकानों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दी दबिश

SHARE:

(केसरिया हिंदुस्तान कबीरधाम)

खाद्य पदार्थों को अखबारी कागज में नहीं बेचने की दी गई सख्त हिदायत, एक्सपायर्ड मॉकेटल टॉपिंग कराया गया नष्ट
सही दवा शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत हो रही जांच कवर्धा:राज्य शासन के सही दवा शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने पुलिस विभाग के साथ कवर्धा में 27 और 28 अप्रैल को खाद्य पदार्थों के विक्रय की सघन जांच की। इस दौरान चाट गुपचुप, गन्ना जूस और स्ट्रीट फूड बेचने वाले 50 से अधिक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। दुकानदारों को साफ सफाई बनाए रखने और गुणवत्ता पूर्ण सामग्री विक्रय करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एग रोल सेंटर और हरियाणा जलेबी दुकानों में खाद्य पदार्थों का विक्रय अखबारी कागज में करते पाए जाने पर ऐसा नहीं करने की कड़ी हिदायत देते हुए समझाइश दी गई कि अखबार की छपाई में उपयोग होने वाला स्याही स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है, और खाद्य पदार्थों में अवशोषित होकर इसका शरीर में जाना कई गंभीर रोगों का कारक हो सकता है। अतः अन्य सुरक्षित विकल्प में खाद्य पदार्थ विक्रय किए जाएं। इसी प्रकार सुमित बाजार के परिसर में संचालित सोफ्टी आइस सेंटर के द्वारा प्रयोग की जा रही एक्सपायर्ड फ्लेवर्ड माॅकटेल टॉपिंग को मौके पर ही नष्ट कराया गया एवं भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गयी है।
उल्लेखनीय है कि 27 अप्रैल से 11 मई तक जिले में सही दवा शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार अभियान चल रहा है। जिसके तहत जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग में बीते दो दिनों में खाद्य पदार्थों के विक्रय की सघन जांच की। अभियान के तहत अभिहित अधिकारी मुकेश कुमार साहू, फणीभूषण जायसवाल खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं स्थानीय जिला पुलिस बल के द्वारा कवर्धा के समस्त गुपचुप चाट सेंटर एवं गन्ना जूस सेंटर का लगभग 50 से अधिक फर्मों का निरीक्षण किया गया और फर्मों में साफ सफाई रखने, हेंड ग्लब्स लगाने एवं तत्काल खाद्य पंजीयन बनवाने हेतु निर्देशित किया गया है। खाद्य व्यापारियों को मानक स्तर के खाद्य सामग्री विक्रय करने, बिना अनुज्ञप्ति ध्पंजीयन व्यापार न करने हेतु निर्देशित किया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment