41°C की तपिश: गंजबासौदा की सड़कें सूनी भीषण गर्मी के चलते दोपहर में लोग घरों में कैद.

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित गंजबासौदा

गंज बासौदा भीषण गर्मी ने गंजबासौदा में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बुधवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
हालात कैसे हैं – दोपहर में लोग घरों में कैद हैं, सड़कों पर आवाजाही बेहद कम। – शहर के सबसे व्यस्त चौराहे जयस्तंभ पर भी सन्नाटा पसरा रहा।- दुकानदार भी दोपहर में शटर गिराकर बैठे नजर आए। सिर्फ जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले।
लू और तेज धूप के चलते बाजारों में ग्राहकी भी घटी है। सुबह 10 बजे के बाद और शाम 5 बजे से पहले तक सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन ही दिख रहे हैं मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिन तक गर्मी ऐसे ही तेवर दिखाएगी। डॉक्टरों ने दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और सिर ढककर चलने की सलाह दी है।
डॉक्टरों की सलाह है की प्यास ना लगने पर भी थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहे और इस तेज गर्मी में अपने घर के छोटे बच्चों का ख्याल रखें

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment