केसरिया हिंदुस्तान तहसील ब्यूरो आशीष सूर्यवंशी नवेगांव
छिंदवाड़ा जुन्नारदेव :- छिंदवाड़ा/ पांढुर्ना लोकसभा क्षेत्र के सांसद बंटी विवेक साहू का 29अप्रैल को जन्मदिन होने पर पश्चिम कोयलांचल क्षेत्र की सक्रिय कन्हान बचाओ मंच के सुप्रीमो मनीष बंटी साहू ने अपने लोकप्रिय सांसद का भव्य जन्मदिन अपने दर्जनों मंच साथियों के साथ उनके निवास जिला मुख्यालय पहुंचकर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और मुँह मीठा करवाया!
यहाँ मालूम हो कन्हान क्षेत्र की बंद हुई कोयला खदानों को प्रारम्भ करवाने के लिए कन्हान बचाओ मंच के सुप्रीमो ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ पूर्व मे सांसद जी को मांग पत्र दिया था जो कार्य संपन्न हुआ
जन्मदिन की बधाई और बंद खदाने खुलने पर भी धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही कन्हान बचाओ मंच ने हाल मे बंद पड़ी तानसी भाखरा बंद खदान को खुलवाने का पत्र सौपा!
सांसद ने जुन्नारदेव से मनीष बंटी साहू के नेतृत्व मे पहुंचे दर्जनों मंच साथियों का अभिनन्दन स्वीकार कर उनका आभार माना!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







