दैनिक केसरिया हिंदुस्तान इंदौर संभाग ब्यूरो भगवान मुजाल्दा
स्थानीय अमझेरा नगर में गवली समाज के अंतर्गत समस्त रियार (चौधरी) परिवार द्वारा दिनांक 03 मई से 08 मई 2026 को अमझेरा नगर के समीप अपने कुल की सतीमाता (हट्टोबाई एवं फूलोबाई) का मंदिर निर्माण का कार्य एवं रंगाई, पुताई पूर्ण हो चुकी है मंदिर, साख सज्जा की तैयारी अंतिम दौर में है तथा यज्ञशाला का निर्माण लगभग अंतिम चरण में पहुंचे चुका है। नव कुण्डात्मक यज्ञ में दि. 03 मई 2026 को हेमाद्री कर्म दोप. 03 बजे से, दि. 04 मई 2026 (प्रथम दिवस) को भव्य शोभायात्रा प्रातः 07 बजे से एवं प्रायश्चित देवपूजन, मण्डप प्रवेश एवं मंडल स्थापना, दि. 05 मई 2026 को (द्वितीय दिवस) को मंगल देव पूजन, अग्निस्थापन एवं हवन आरम्भ, दि. 06 मई 2026 (तृतीय दिवस) को देवपूजन एवं चंडीयज्ञ दि. 07 मई 2026 (चतुर्थ दिवस) को देवपूजन, रूद्र यज्ञ एवं नगर भ्रमण शाम 05ः20 बजे, दि. 08 मई 2026 ( पंचम दिवस) को देव पूजन, सतीमाता (हट्टोबाई एवं फूलोबाई) प्राणप्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति (अभिजीत् मुहूर्त) के पश्चात् महाआरती के बाद महाप्रसादी होने जा रही है गवली समाज रियार (चौधरी) परिवार चौरासी संकल पंच द्वारा समस्त गवली समाजनों से पधारने के लिए विशेष आहवान किया है। समस्त सकल पंच गवली समाज इस एतिहासिक कार्यक्रम में जरूर जरूर पधारे एवं धर्मलाभ प्राप्त करें। उक्त समस्त जानकारी स्थानीय सतीमाता मंदिर निर्माण समिति के सदस्य अनिल जी चौधरी ने दी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







