केसरिया हिंदुस्तान तहसील ब्यूरो मुकेश साहू दमुआ
दमुआ जुन्नारदेव :- अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के नवनियुक्त छिंदवाड़ा के शहरी जिला अध्यक्ष प्रकाश महरौलिया ग्रामीण जिला अध्यक्ष अशोक आम्रवंशी एवं जिले के एससी विभाग कांग्रेस के वरिष्ठ अनिल सोमकुंवर जी व सुमित बेलवंशी जी का दमुआ नगर आगमन हुआ।
जिनका स्वागत सम्मान ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय दमुआ में करते हुए अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस की ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी गणों के साथ संगठनात्मक चर्चा की गई संगठन में नये लोगों को जोड़ते हुए कांग्रेस को मजबूत करने का आवाहन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीटू गांधी जुन्नारदेव पर्यवेक्षक छोटू पाठक चावल पानी पर्यवेक्षक विनोद निरापुरे वरिष्ठ कांग्रेसी राजू सोलंकी,अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के जिला संयोजक लखन पंडोले नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागले एस सी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष सोनू डेहरिया नगर अध्यक्ष रमेश तायवडे अनुसूचित जन जाति विभाग के वरिष्ठ सतीश धुर्वे वरिष्ठ पदाधिकारी ईशान सातनकर अन्नू बिसंद्रे सुरेश राव आदि की उपस्थिति रही।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







