कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली केसरिया हिंदुस्तान

ब्लड बैंक स्थापित करने की रणनीति है तैयार
सिंगरौली| कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने आज जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न ओपीडी कक्षों सहित अस्पताल के प्रमुख वार्डों का गहन अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मेडिसिन, नेत्र एवं आर्थोपेडिक कक्षों का अवलोकन किया। आर्थोपेडिक ओपीडी में चिकित्सक रूटीन ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए गए तथा ओपीडी पर्ची एवं रजिस्टर प्रविष्टियों में अंतर पाया गया। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सिविल सर्जन को संबंधित से स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्रवाही करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि ओपीडी काउंटर पर कार्यरत ऑपरेटर द्वारा ओपीडी शुल्क से मुक्त श्रेणी में आने वाले कुछ हितग्राहियो से ओपीडी शुल्क लिया जा रहा है। इस गंभीर लापरवाही पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ऑपरेटर को तत्काल प्रभाव से पद से पृथक करने तथा ओपीडी पर्ची काउंटर संचालित कर रही संस्था पर कार्रवाही करने के निर्देश दिए ।कलेक्टर ने ओपीडी कक्षों के निरीक्षण उपरांत सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि सभी कक्षों में रिकॉर्ड संधारण व्यवस्थित रूप से किया जाए तथा प्रत्येक ओपीडी पर्चीधारक की जानकारी संबंधित रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए।तत्पश्चात कलेक्टर ने इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू, एसएनसीयू, पैथोलॉजी लैब, सर्जिकल वार्ड, जनरल वार्ड, आर्थोपेडिक वार्ड एवं ऑपरेशन थिएटर सहित अन्य प्रमुख वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल एवं वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर उन्होंने संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि वार्डों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, मरीजों के बेडशीट समय पर बदले जाएं तथा मरीजो को दिए जाने वाले भोजन की नियमित उपलब्धता बनी रहे। उन्होंने चिकित्सालय की लॉन्ड्री मशीन को तत्काल शुरू के निर्देश भी दिए। गर्मी के मद्देनजर वार्डों मंा बंद पड़े एसी एवं कूलर को शीघ्र सुधार कर चालू करने के निर्देश दिए। साथ ही इमरजेंसी, आईसीयू एवं एसएनसीयू जैसे संवेदनशील वार्डों में 24 घंटे स्टाफ की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एसएनसीयू वार्ड में रजिस्टर संधारण को व्यवस्थित करने के साथ साथ एसएनसीयू में शिशु मृत्यु के संबंध में सुनियोजित समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए। ।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ट्रॉमा सेंटर में प्रस्तावित ब्लड बैंक स्थल का भी निरीक्षण किया तथा इसके शीघ्र संचालन के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. पुष्पराज सिंह, सिविल सर्जन डाॅ. कल्पना रवि आदि उपस्थित रहे|

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment