गिर्राज घाट पर स्वच्छता श्रमदान आयोजित

SHARE:

श्योपुर, स्थानीय संपादक बंटी सोनी दैनिक केसरी हिंदुस्तान
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत नगर पालिका श्योपुर के तत्वाधान में जनभागीदारी से सीप नदी के गिर्राज घाट पर स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत गायत्री परिवार, जन अभियान परिषद, मातृछाया एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्यों, नागरिको एवं नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से श्रमदान करते हुए गिर्राज घाट की साफ-सफाई का कार्य किया गया।
इस अवसर पर सुजीत गर्ग, श्रीमती मिथलेश तोमर, कैलाश पाराशर, पार्षद प्रतिनिधि दीपचंद्र रेगर, चौथमल शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह, भास्कर टकसाली, सत्यभानु जाटव, सुधाकर पचौरी, अरविन्द पाराशर, ओमप्रकाश गुप्ता, राजेश मीणा, कृष्णगोपाल शर्मा सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे, इस अवसर पर जल संरक्षण की शपथ भी ली गई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत