राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
अधिकारियों की बैठक हुई संपन्न दिए गए अहम् दिशा निर्देश
दमोह – आगामी 25 मई को गंगा दशहरा है, इस दौरान विशेष गतिविधियां शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो में की जायें। जल संरचनाओं में जनसहयोग से कार्य लिए जायें। इस आशय के निर्देश कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने टाइमलिमिट बैठक के दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान के संबंध में चर्चा करते हुए दिए। उन्होने कहा हर पंचायतो ओर शहरी क्षेत्रों में कार्य लिए जायें। बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम खासतौर पर मौजूद रही।
कलेक्टर श्री यादव ने कहा है कि प्रदेश में 19 मार्च से आरंभ हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक जारी रहेगा। उन्होने कहा सभी जिलेवासी भी अपने आस-पास की जल संरचनाओं की बेहतरी के कार्य से जुड़ें, इस उद्देश्य से 25 मई गंगा दशहरा पर विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएं। श्री यादव ने कहा, जल गंगा संवर्धन अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से इस अवसर पर ग्राम और वार्ड स्तर पर कुंआ, बावड़ी, तालाब,नहर आदि की सामूहिक सफाई,पौधरोपण, घाटों की सफाई और जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों में सामूहिक श्रमदान को प्रोत्साहित किया जाए।इन गतिविधियों में पंचायत और नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों,सामाजिक, धार्मिक संगठनों,स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला स्व-सहायता समूहों, व्यापारी संगठनों और अन्य संस्थाओं को जोड़ा जाए।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







