तावडू 26 अप्रैल (नीरज सोनी दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान )
उपमण्डल के गांव खोरीकला के वार्ड नंबर 8 मस्जिद वाली गली में नाली का गंदा पानी जमा रहने के कारण वहां रह रहे लोगों को भारी परेशान का सामना करना पड रहा है। कई बार सरपंच सहित संबंधित उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी इस तरफ आज तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिस कारण वहाँ रह रहे लोगो में सरकार के प्रति भारी रोष व्याप्त हैं।
गांव खोरी कला वार्ड नंबर 8 निवासी कांग्रेस के जिला सचिव लियाकतअली ,मेंबर आजाद छोटू ,पंडित प्रभात, सतीश ,ताहिर, शोएब ,डॉक्टर जावेद आदि ने बताया कि गांव के वार्ड नंबर 8 में भारत पेट्रोल पंप के साथ एक गली जा रही है। जिसमें करीब 25 घर बने हुए हैं। इस गली में गंदे पानी की निकासी न होने के कारण नाली का गंदा पानी आय दिन गली के मुख्य रास्ते में भरा रहता है।जिस कारण वहां रह रहे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ तक कि मेन रोड तक जाने के लिए उन्हें मोटरसाइकिल या गाड़ी का सहारा लेना पड़ता है।उन्होंने बताया यह समस्या पिछले करीब 2 वर्षों से बनी हुई है। जिसकी कई बार गांव के सरपंच, उलमण्डलधिश तावडू, जिला उपयुक्त नूह सहित संबंधित अधिकारियों से कई बार कर चुके हैं, लेकिन आज तक इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया है। समस्या जो कि त्यों बनी हुई है। एक तरफ जहां सरकार नई-नई सड़कों का निर्माण कर विकास कार्यों की वाहवाही लूटी रही है वही 2 वर्षों से इस गली का समाधान न होना सरकार के विकास पर ग्रहण लगा रहा है।आज इस गली की हालत बद से बदतर बनी हुई है। इस गली में रह रहे लोगों को अपने घरो में जाने के लिए इस गंदे पानी से गुजरना पड़ता है कई बार तो बच्चे, बुजुर्ग इसमें गिरकर चोटिल तक हो चुके हैं।अब देखने वाली बात ये है कि कब और कौन इस समस्या से इन लोगो को निजात दिला पाता है। इस बारे में गांव की सरपंच शालिनी ने बताया कि इस समस्या के बारे में उनको पूरी जानकारी है, लेकिन ग्रांट न होने के कारण इसका समाधान नहीं कराया गया जा सका है। उन्होंने बताया वह जल्द ही सरकार से इस गली के निर्माण की मांग कर इसका समाधान कराएंगे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







