तावडू 25 अप्रैल (नीरज सोनी दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान)
शहर के मुख्य मार्ग पर अवैध पार्किंग के चलते यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। जिस कारण आम जनता का वाहन लेकर गुजरना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। हालांकि करीब एक माह पहले प्रशासन ने मुख्य सड़क व मुख्य बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान सख्ती से चलाया था। जिससे अतिक्रमण भले ही हट गया था, लेकिन दुकानों के आगे अवैध पार्किग के चलते यहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन जान कर भी अनजान बना हुआ है।क्षेत्रवासियों ने जिला पुलिस कप्तान से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
आपको बता दे की तावडू शहर में 84 गांव लगते हैं। इन गांवो का बाजार भी तावडू का लगता है, इसलिए तावडू बाजार में आए दिन ग्रामीण भारी तादाद में खरीदारी करने व अन्य कामों के लिए आते हैं। शहर में पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीण लोग अपने वाहनों को मुख्य सड़क पर दुकानों के सामने अवैध पार्क करके अपने कामों के लिए चल इधर-उधर चले जाते हैं। जिस कारण मुख्य सड़क पर आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौक से चन्द्रावती स्कूल मार्ग, पुराने बस अड्डा से बावला चौक, नए बस अड्डे से पटौदी रोड़, नूंह रोड व सोहना रोड़ के अलावा शहर को आने वाले मुख्य मार्ग शहर के सर्वाधिक व्यवस्तम मार्गों में शुमार है। जहा हमेशा भारी तादाद ने वाहनों का आवागमन लगा रहता है, लेकिन मुख्य मार्ग पर दुकानों के सामने वाहनों के अवैध पार्क के चलते यहां आए दिन जाम लगा रहता है। जिस कारण वाहन चालकों सहित पैदल चलने वाले लोगो को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भले ही प्रशासन शहर के सौन्दर्यकरण को बढावा देने के लम्बे चौडे दावे करता हो। लेकिन अनियंत्रित ट्रफिक व्यवस्था ने प्रशासन के उन दावों को टांय-टांय फिस्स कर दिया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







