सड़क हादसों पर अंकुश लगाने को लेकर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

SHARE:

संजय रैकवार/जिला ब्यूरो, दमोह
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

दमोह। जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने की। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनके स्थायी समाधान पर चर्चा की गई।

कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर शीघ्र सुधार कार्य कराए जाएं। सड़क किनारे आवश्यक साइनेज लगाए जाएं, गति नियंत्रण के प्रभावी उपाय किए जाएं तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) ने दुर्घटना संभावित मार्गों पर नियमित पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

बैठक में जिला परिवहन अधिकारी स्वाति पाठक, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी जेपी सोनकर, यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के महाप्रबंधक देवेश साहू, नगर पालिका प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सड़क सुरक्षा के लिए संयुक्त रणनीति बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने पर सहमति बनी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment