तहसील स्तरीय पाटीदार समाज की बैठक संपन्न हुई। अखिल भारतीय पाटीदार समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियां शुरू,

SHARE:

जिला-धार से पाटीदार की रिपोर्ट।
मनावर निप्र:

जय सरदार जय पाटीदार
सरदार वल्लभभाई पटेल युवा संगठन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन।
अखिल भार्तीय पाटीदार समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर 06 जुलाई 2026, सोमवार को दोपहर 12:00 बजे श्री बंकनाथ अटल दरबार मंदिर परिसर में तहसील स्तरीय बैठक आयोजित की गई। सरदार पटेल युवा संगठन, तहसील मनावर के तत्वावधान में आयोजित इस बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं युवा साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक के दौरान सम्मेलन की रूपरेखा, आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं तथा समाज की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सरदार पटेल युवा संगठन के अध्यक्ष ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए, जिन पर
गंभीरता से मंथन किया गया। डा जगदीश पाटीदार, मुकेश मुकाती,सुरेश गडीवाले ने भी अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये।बैठक में पाटीदार समाज संगठन तहसील मनावर के अध्यक्ष, कार्यकारिणी, पाटीदार समाज महिला संगठन तहसील मनावर की अध्यक्षा, महिला पदाधिकारी तथा समाज के प्रबुद्धजनों ने सर्वसम्मति से सम्मेलन को भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। सभी ने इस सामाजिक आयोजन में तन, मन और
पूर्ण सहयोग के साथ सक्रिय सहभागिता निभाने का विश्वास व्यक्त किया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सम्मेलन से संबंधित आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा, जिम्मेदारियां एवं समय-सारणी समय-समय पर समाज के सदस्यों को समूह के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। उक्त जानकारी जिला- बडवानी,
,धार शिक्षा महासंघ के सह सचिव जगदीश चन्द्र पाटीदार ने दी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment