जिला धार से पाटीदार की रिपोर्ट।
मनावर :-मध्यप्रदेश विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार ने आगामी 20 से 24 जुलाई 2026 तक होने वाले मानसून सत्र मे नागरिकों एवं जनहित के मुद्दों को विधानसभा में उठाये जाने हेतु आमंत्रित सुझाव के संदर्भ मे बाकानेर प्रेसक्लब अध्यक्ष विश्वजीत सेन ने नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार को पत्र प्रेषित कर अपने सुझाव दिए हैं।
श्री सेन ने बताया कि मैने अपने सुझाव मे पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना करने,मध्यप्रदेश सरकार की श्रद्धा निधि योजनांतर्गत अधिमान्यता की शर्त हटाकर 60 वर्ष की आयु पार कर चुके सभी वरिष्ठ पत्रकारों को श्रद्धानिधि का लाभ दिलवाने, प्रदेश के दिव्यांगों को यात्री किराये मे दी जा रही 50 प्रतिशत छूट की तरह पत्रकारों को भी बस एवं रेल किराये मे छूट दी जाए,लाड़ली बहना योजना मे विवाहिता और आयु का बंधन हटाकर वयस्क बहनों को भी लाड़ली बहना योजना का लाभ देने एवं नवीन पंजीयन की प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ करने, दिव्यांग, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा कल्याणी पेंशन धारकों को भी लाड़ली बहना योजना मे दी जाने वाली राशी के बराबर राशी प्रदान करने संबंधी सुझाव प्रेषित किये है।
श्री सेन ने नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार से दिए गए सुझावों को विधानसभा मे उठाये जाने वाले मुद्दों में शामिल किए जाने का आग्रह किया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949






