भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रीवा डॉ गुरकरन सिंह,श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संदीप मिश्रा के निर्देशन व श्रीमान एसडीओपी महोदय सिरमौर प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरमौर दीपक तिवारी एवं पुलिस टीम द्वारा शराब पीने के लिए पैसे मांगने व ना देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी गौरव सिंह को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 27.06.26 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि शराब पीने के लिए पैसे मांगने व न देने पर मारपीट करने वाला फरार आरोपी गौरव सिंह एक देसी कट्टा के साथ कोई गंभीर अपराध कारित करने की फिराक में घूम रहा है सूचना पर तत्काल पुलिस टीम बनाई जाकर उक्त आरोपी को पकड़ा जाकर उसके कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 25(1)(बी) आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया है।आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी अपराध पंजीबद्ध है।
गिरफ्तार आरोपीः- गौरव सिंह परिहार पिता वीरेश प्रताप सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मरैला थाना सिरमौर जिला रीवा
जप्तशुदा मशरुका- एक अदद देसी कट्टा,एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन
सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी सिरमौर उप निरीक्षक दीपक तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक प्यारेलाल वर्मा,आर.कैलाश सोलंकी,आर अजय चौहान,आर वीपेंद्र कुशवाहा,आर रामनरेश पटेल
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







