नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
मो. 9977365001
श्योपुर। जेसीआई श्योपुर एवं सीके बिरला हॉस्पिटल, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में होटल मंगल, श्योपुर में एक भव्य हेल्थ अवेयरनेस टॉक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन एवं जेसीआई सदस्यों को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों एवं गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में डॉ. मनसिमरत सिंह (Consultant – General & Minimal Access Surgery) ने “हर्निया रिपेयर सर्जरी में आधुनिक तकनीकों एवं उपचार” विषय पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं डॉ. मोहम्मद हाफिज (Associate Consultant – CTVS) ने “हार्ट अटैक एवं बायपास सर्जरी” विषय पर सरल एवं प्रभावी ढंग से जानकारी साझा करते हुए हृदय रोगों के लक्षण, बचाव एवं समय पर उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर जेसीआई श्योपुर के अध्यक्ष जेसी जितेन्द्र गर्ग एवं जेसी राहुल कुमार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जेसीआई श्योपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्यगण जेसी लोकेश गुप्ता, जेसी अनिल गुप्ता, जेसी राजकुमार शर्मा, जेसी गजेन्द्र वर्मा, जेसी श्याम सुंदर शर्मा, जेसी दीपक मंगल, आईपीपी रवीन्द्र गुप्ता, जेसी विपिन बंसल, अनीश जैन, जेसी भरतराज राठौर, जेसी राजू गोयनार, जेसी विपुल मित्तल, जेसी दिनेश गर्ग, जेसी गौरव गोयल, जेसी नरेश गर्ग, जेसी प्रणव चौहान, जेसी प्रांकुल राय, प्रफुल मित्तल, अंकित गर्ग, आशीष गोयल, शुभम गर्ग, दिव्यांक गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
हेल्थ अवेयरनेस टॉक के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने दोनों विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न विषयों पर वन-टू-वन प्रश्नोत्तर किए। डॉक्टरों ने सभी जिज्ञासाओं का सरल एवं सहज भाषा में समाधान करते हुए विभिन्न बीमारियों के शुरुआती लक्षण, बचाव के उपाय, समय पर जांच एवं उपचार की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम के समापन पर जेसीआई श्योपुर के अध्यक्ष जेसी जितेन्द्र गर्ग द्वारा जयपुर से पधारे दोनों विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया तथा भविष्य में भी जनहित में ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







