नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
मो. 9977365001
श्योपुर, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ जिला अस्पताल में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया द्वारा बच्चों को पोलियों की दवा पिलाकर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. सिकरवार, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, आरएमओ डॉ गजेंद्र सिंह धाकड़, डीआइओ डॉ.मुकेश मीणा, स्वास्थ्य विभाग के मीडिया अधिकारी श्री आरबी शाक्य, डीसीएम श्री अमित श्रीवास, श्री योगेश यादव, श्री प्रवीण शाक्य, श्री उमेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।
जिला अस्पताल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों श्रियां, तमन्ना, काव्या, अनमोल, पूर्ति आदि को पोलियो प्रतिरक्षी दवा पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। बडौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केेन्द्र में आयोजित खण्ड स्तरीय कार्यक्रम के दौरान नगरपरिषद अध्यक्ष श्रीमती भरोसी बाई सुमन द्वारा बच्चों को दवा पिलाई गई। इस दौरान भाजपा कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री श्री हकीम कुशवाहा, बीएमओ डॉ राघवेन्द्र भदौरिया आदि उपस्थित रहें। इसी प्रकार कराहल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बीएमओ डॉ सौरभ कुशवाह द्वारा बच्चों को दवा पिलाकर विकासखण्ड स्तर पर अभियान का शुभारंभ किया गया।
सीएमएचओ डॉ दिलीप सिकरवार ने बताया कि पल्स पोलियों अभियान के तहत जिले में शून्य से 5 वर्ष तक के 1 लाख 34 हजार 515 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, अभियान के प्रथम दिन लगभग 92 हजार 500 बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई गई। उन्होंने बताया कि बच्चों को दवा पिलाने के लिए 682 बूथ बनाये गये है, अभियान के प्रथम दिन बूथ पर दवा पिलाई गई। इसके उपरांत अगले दो दिवस पोलियों की दवा पिलाने के लिए गठित की गई टीम शेष बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलायेगी।
पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में कुल 901 दल गठित किये गये है, जिनमें 682 बूथ स्तर की टीम के साथ ही, 34 ट्रांजिस्ट टीम बनाई गई है जो तीनो दिन पब्लिक प्लेस जैसे बस स्टेंड, रेल्वे स्टेशन आदि पर दवा पिलाएगी, 10 मोबाइल टीम बनाई गई जो ईंट भट्टे, भवन निर्माण साइड तथा 175 सी टाइप टीम बनाई गई है, जो पहले दिन से ही मजरे टोले यानी छोटे छोटे बस्तियों में जाकर बच्चों को दवा पिलाने का कार्य करेंगी, इस प्रकार कुल 901 दल में 1802 कर्मचारी कार्य कर रहें है, दलों के कार्य के सुपरविजन के लिए 107 सुपरवाईजर नियुक्त है।
लगभग 92 हजार 500 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पहले दिन बूथ डे पर लगभग 92 हजार 500 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग के मीडिया अधिकारी श्री आरबी शाक्य ने बताया कि अभियान के पहले दिन लगभग 92 हजार 500 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। शेष लक्षित बच्चों को अभियान के दूसरे एवं तीसरे दिन घर-घर जाकर दवा पिलाई जायेगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







