पहली बार विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित क्लब हाउस का शुभारंभ

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सीहोर। प्रतिष्ठित आवासीय परियोजना क्रिसेंट रेसीडेंसी ने अपने रहवासियों को एक और बड़ी सौगात दे दी है। क्रीसेंट रेसीडेंसी ने रविवार को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त क्लब हाउस का भव्य शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में विधायक सुदेश राय, पूर्व नगर पालिका समाजसेवी राकेश राय एवं वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में कॉलोनी के रहवासी नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे आधुनिक आवासीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और क्रिसेंट रेसीडेंसी का हृदय से आभार व्यक्ति किया। आमंत्रित अतिथियों ने फीता काटकर क्लब हाउस का शुभारंभ किया तथा सभी आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन करते हुए क्रिसेंट रेसीडेंसी की सुविधा जनक पहल की सराहना की।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सुरेंद्र रलहन ने बताया कि क्रिसेंट रेसीडेंसी का यह क्लब हाउस आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इसमें स्विमिंग पूल, आधुनिक जिम्नेजियम, इंडोर गेम्स ज़ोन तथा hb मल्टीपरपज हॉल जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे रहवासियों को मनोरंजन, स्वास्थ्य और सामाजिक आयोजनों के लिए एक ही परिसर में सभी सुविधाएँ मिल सकें। क्रिसेंट रेसीडेंसी का उद्देश्य केवल नागरिकों को आवास उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि एक बेहतर और आधुनिक जीवनशैली भी प्रदान करना है। क्लब हाउस का शुभारंभ इसी संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
उद्घाटन के पश्चात अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय, वरिष्ठ समाज सेवी अखिलेश राय और विधायक सुदेश राय ने रहवासियों के साथ क्लब हाउस का अवलोकन किया और उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की सराहना करते हुए क्रिसेंट रेसीडेंसी प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment