यमुना-केन संगम में नहाने गया चिल्ला थाने का कांस्टेबल लापता,गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से राधेश्याम गुप्ता

बांदा।-चिल्ला थाना में तैनात वर्ष 2019 बैच का कांस्टेबल अनुराग भदौरिया यमुना और केन नदी के संगम पर नहाने के दौरान लापता हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि कांस्टेबल अनुराग भदौरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना-केन संगम पर नहाने गया था,लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया।सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी गई।सीओ सदर सौरभ सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।नदी किनारे कांस्टेबल के कपड़े,अन्य सामान और बाइक की चाबी बरामद हुई है।फिलहाल गोताखोरों और पुलिस की टीम नदी में तलाश अभियान चला रही है।पुलिस का कहना है कि अभी तक कांस्टेबल का कोई सुराग नहीं मिला है।पूरे मामले में खोजबीन जारी है।
गोता खोरों के कड़ी मशक्कत बाद शव को नदी से बरामद किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई