भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गुरकरन
सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संदीप मिश्रा , नगर पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अमहिया उप निरीक्षक शिवा अग्रवाल द्वारा जुआ की फड़ मे हार जीत की बाजी लगाने बाले जुआरियो के विरुध्द 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबध्द किया गया ।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27/10/2026 को दोपहर के वक्त विश्वनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की धोबिया टंकी सरस्वती स्कूल के पास रोड के किनारे कुछ लोग पैसों की हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे है । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिस दी गई तो 04
जुआरी मौके पर पकड़े गये, पकड़े गये जुआरियो से नाम पता पूछा गया तो क्रमशः01.शमशाद शाह पिता स्व. फरीद शाह उम्र 35 वर्ष निवासी कमसरियत मोहल्ला थाना अमहिया रीवा, 02. इकरामुल हक पिता हसीनुर रहमान उम्र 45 वर्ष निवासी धोबिया टंकी रीवा, 03. बबलू यादव पिता भवानीदीन यादव उम्र 28 वर्ष निवासी अशोक नगर थाना सिटी कोतवाली रीवा, 04. हफीजुद्दीन पिता बबलू खान उम्र 44 वर्ष निवासी तकिया थाना बिछिया जिला रीवा (म.प्र.) का होने बताये जो जुए के फड़ से 52 तास के पत्ते एवं 6600 रु. नगदी को मौके से जप्त किया जाकर 04 जुआरियो के विरुध्द 13 जुआ एक्ट के अन्तर्गत विधिनुसार कार्यवाही की गई है ।
कुल जप्त मसरुका –
52 तास के पत्ते एवं नगदी 6600 रु नगदी
महत्वपूर्ण भूमिका
उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक सुरेश प्रसाद शुक्ला, आरक्षक कौशलेन्द्र सिंह, आर अनुज प्रताप सिंह, आर आकाश मिश्रा, आर दिवाकर तिवारी, आर शंकरदत्त जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







