बड़ावदा पुलिस का सराहनीय कदम सीपीआर प्रशिक्षण देकर बताएं हार्ट अटैक से बचाव के तरीके

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान दिनेश पौराणिक
बड़ावदा
आमतौर पर हार्ट अटैक के मरीजों में इजाफा होने से प्रशासन भी चिंतित है इधर बड़ावदा पुलिस का नवाचार जो स्वयं चौक चौराहों पर जाकर आम आदमी को हार्ट अटैक से बचाव के उपाय बता रहे।
आमतौर पर देखने में आता है कि यदि किसी व्यक्ति को अचानक दिल का दौरा पड़ा तो हर कोई ऐसी स्थिति में घबराकर उसे उपचार देने की बजाय डर जाता है ऐसी स्थिति में व्यक्ति अपनी जान गवा बैठता है!
आमजन की सुरक्षा के साथ अब स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर भी पुलिस आगे आ रही है पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान आयोजित कर लोगों को सीपीआर यानी
कार्डियोप्लमोनरी रिससिटेशन की जानकारी दी गई!
जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर मोहनलाल बडोदिया ने बताया कि अगर यदि किसी व्यक्ति को अचानक हार्ट अटैक या गति रूकने जैसी स्थिति दिखाई दे तो तुरंत उसे सीपीआर दिया जाना चाहिए जिसके माध्यम से उसकी जान बचाई जा सके!
ए एस आई शिवजी यादव ने बताया कि सड़क हादसे सार्वजनिक स्थानों या किसी भी आपात स्थिति में प्रशिक्षित व्यक्ति समय पर मदद करें तो शायद किसी की जान बच सके
इसी उद्देश्य को लेकर जागरूकता शिविर चलाया जा रहा है जो की निरंतर आमजन के हित में चलता रहेगा !
फोटो
बड़वदी फंटे पर स्थित रेस्टोरेंट पर जानकारी देते पुलिस विभाग एवं मेडिकल कर्मचारी

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment