हरीश सोनी जिला संपादक केसरिया हिंदुस्तान
आलीराजपुर (जोबट)। जोबट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जामनी में 7 लाख रुपये की लागत से स्थापित नवीन विद्युत ट्रांसफार्मर का विधायक सेना महेश पटेल ने लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पटेल ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिजली, सड़क, पानी सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
विधायक ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सरकार रोजगार उपलब्ध कराने में विफल रही है। उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर भी चिंता जताते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से आमजन, किसान और व्यापारी वर्ग परेशान है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों एवं क्षेत्र के विकास के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद (बबलू) डावर, सरदार अजनार, वेरसिंग पटेल, सोनू वर्मा, विक्रम पटेल सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







