दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन
अम्बाह। नगर के प्रमुख पोरसा चौराहे पर सोमवार सुबह से ही जाम की स्थिति देखने को मिली। बस स्टैंड के अभाव और सड़क किनारे वाहनों के रुकने के कारण यातायात प्रभावित हुआ, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर बसों के ठहराव और यात्रियों के चढ़ने-उतरने के कारण अक्सर यातायात बाधित होता है। सुबह के समय स्कूल, कार्यालय और बाजार जाने वाले लोगों की आवाजाही बढ़ने से जाम की स्थिति और गंभीर हो गई।नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि नगर में व्यवस्थित बस स्टैंड की व्यवस्था की जाए तथा यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाया जाए, ताकि आमजन को बार-बार लगने वाले जाम से राहत मिल सके।
वीडियो में पोरसा चौराहे पर लगी जाम की स्थिति स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







