मोरवा विस्थापन क्षेत्र का रीवा कमिश्नर एवं कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

SHARE:

प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली। मोरवा विस्थापन क्षेत्र का जायजा लेने रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद, कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल, एसडीएम एवं तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मोरवा पहुंची। अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर विस्थापन एवं पुनर्वास से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
मोरवा क्षेत्र में लंबे समय से विस्थापन और पुनर्वास को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा विभिन्न मांगें उठाई जाती रही हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पुनर्वास, मूलभूत सुविधाओं और मुआवजे से संबंधित कई समस्याएं अब तक बनी हुई हैं।
अधिकारियों के इस औचक निरीक्षण को लेकर स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रशासन द्वारा ठोस पहल की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों से आवश्यक जानकारी ली तथा क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्याओं का निराकरण कर उचित पुनर्वास व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई