प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली। कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम द्वारा गुरुवार दिनांक 29 मई 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गिट्टी परिवहन कर रहे एक डंपर वाहन को जप्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक मिश्रा द्वारा निरीक्षण के दौरान डंपर वाहन क्रमांक MP66ZD0758 को गिट्टी का वैध अभिवहन पास (रॉयल्टी पर्ची) के बिना परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जांच के दौरान वाहन चालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद खनिज नियमों के तहत वाहन को तत्काल जप्त कर लिया गया।
जप्त किए गए डंपर वाहन को सुरक्षार्थ पुलिस थाना चितरंगी में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग द्वारा मामले में अग्रिम वैधानिक एवं नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनिज परिवहन एवं नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







