देवसर में बदली तहसील की तस्वीर तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह की कार्यशैली से प्रभावित हुए लोग धड़ाधड़ हो रहा फाइलों का निराकरण, वर्षों पुराने मामलों में भी जगी उम्मीद

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/ब्यूरो सिंगरौली अनुरोध शुक्ला

सिंगरौली/ देवसर तहसील क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही प्रशासनिक सुस्ती और लंबित मामलों की समस्या के बीच इन दिनों तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह की कार्यप्रणाली चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोग पहली बार किसी तहसीलदार की सक्रियता और त्वरित निर्णय क्षमता से प्रभावित नजर आ रहे हैं।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लंबे समय से तहसील कार्यालय और एसडीएम कार्यालय में छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे। पेशी पर पेशी की परंपरा इतनी बढ़ चुकी थी कि आम काश्तकार परेशान हो चुके थे। जमीन विवादों के मामलों में समय पर निराकरण नहीं होने के कारण कई बार गंभीर घटनाएं भी सामने आईं, जिनमें मारपीट और हत्याओं तक की नौबत आ चुकी है।
तहसील कार्यालय के बाहर दलालों का जमावड़ा आम बात थी और भोले-भाले ग्रामीण उनके माध्यम से आर्थिक शोषण का शिकार होते थे। लेकिन अब स्थिति धीरे-धीरे बदलती दिखाई दे रही है। तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह लगातार फाइलों का तेजी से निराकरण कर रहे हैं, जिससे आमजन को राहत मिल रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वर्तमान में कार्यालय में कामकाज की गति पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई है। लोगों को समय पर सुनवाई मिल रही है और पुराने मामलों के निराकरण की उम्मीद भी जगी है।
क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि यदि इसी तरह की कार्यशैली और ईमानदारी के साथ तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह अगले कुछ वर्षों तक देवसर में पदस्थ रहते हैं, तो कई ऐसे विवादित और लंबित मामलों का भी समाधान हो सकेगा जो लंबे समय से फाइलों में दबे पड़े हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई