दैनिक केसरिया हिंदुस्तान भोपाल
बैरसिया ।। राजधानी भोपाल की जनपद पंचायत बैरसिया की ग्राम पंचायत अर्रावती में हुआ बड़ा खुलासा आपको बता दें कि जिला पंचायत सीईओ महोदय द्वारा 14/08./2025 को पूर्ण रूप से ग्राम पंचायत सरपंच पद का पदभार दिया गया उप सरपंच सविता चौहान को जिसमें जनपद पंचायत सीईओ देवेश कुमार सराठे द्वारा 5 महीने तक सरपंच के खाते नहीं खोले गए सरपंच द्वारा सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत भी दर्ज कराई एवं वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत भी की गई सीएम हेल्पलाइन पर जनपद सीईओ देवेश कुमार सराठे द्वारा निराकरण डाला गया आपके खाते नहीं खुले जा सकते यह नियम विरूध है इसके 7 दिन बाद ही जनपद पंचायत सीईओ महोदय देवेश कुमार सराठे द्वारा खाते संचालन हेतु आदेश जारी कर दिए गया आखिर क्यों 7 दिन बाद पंचायती राज अधिनियम में फैर बादल हो गया इससे स्पष्ट होता है यहां पैसे की बड़ी डील हुई ऐसा प्रतीत हो रहा है मध्य प्रदेश के मुखिया की सीएम हेल्पलाइन 181 का भी उल्लंघन किया गया जिसमें जनपद सीईओ साहब ने निराकरण डाला गया
दिनांक 17 जनवरी 2026 को खुमान सिंह मीणा सचिव सरपंच सविता चौहान के खाते खोले गए खुमान सिंह मीणा 12 फरवरी 2026 को निलंबित हो जाते हैं
जबकि खुमान सिंह मीणा द्वारा पंचों का सम्मेलन कराया गया नियम अनुसार जिसमें किसी पंच ने सरपंच पद के लिए कोई दावेदारी नहीं की गई सचिव ने चुनाव की प्रक्रिया को पूरी तरह समाप्त कर वरिष्ठ कार्यालय जिला पंचायत भोपाल भेज दी गई पूरी जानकारी
दूसरे खाते दिनांक 21 फरवरी 2026 को सचिव राजपाल सोलंकी सरपंच सविता चौहान के खोले गए
21 फरवरी 2026 को में एक दिन बाद ही दिनांक 22 23 24 को 20 लाख 19 हजार के बिल लगाए गए दिनांक 24 फरवरी 2026 को सचिव द्वारा सरपंच निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी की जाती है कि 2 मार्च 2026 को सम्मेलन किया जाएगा बड़ा सवाल जब सरपंच दूसरा बनाया जा रहा था तो सचिव ने राशि निकाली क्यों वह भी दिनांक 24 को सुबह 10 बजे एजेंडा जारी किया गया रात्रि को 9:30 बजे बिल लगाए जाते हैं बड़ा सवाल
2 मार्च 2026 को सचिव राजपाल सोलंकी महोदय द्वारा पंचों का सम्मेलन तीसरी बार कराया जाता है जिसमें पूर्ण रूप से आपत्ति होने के बाद भी दूसरा सरपंच सचिव द्वारा घोषित किया गया आखिर क्यों
एक हफ्ते के अंदर जनपद पंचायत सीईओ एवं सचिव राजपाल सोलंकी द्वारा यह काम किए गए इस ग्राम पंचायत में पहले भी भ्रष्टाचार कर राशि निकाली गई थी वह काम भी अधूरे पड़े हुए हैं आनन फानन में यह काम क्यों किया गया ग्राम पंचायत के विकाश कार्यों की राशि का बंदर वॉट कर दिया गया
जबकि अभी तक सरपंच सविता चौहान को किसी प्रकार का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार का हटाने का आदेश जारी नहीं किया गया अभी ग्राम पंचायत में दो सरपंच दावेदारी कर रहे हैं सविता चौहान जिला पंचायत सीईओ द्वारा घोषित की गई थी लेख राम अहिरवार जनपद पंचायत सीईओ एवं सचिव महोदय राजपाल सोलंकी7 द्वारा घोषित किया गया है एक पंचायत में अभी दो सरपंच है जनपद सीईओ साहब ने तीन बार पंचों का सम्मेलन कराया आखिर क्यों बड़ा सवाल अगर एस सी सरपंच की सीट है तो 10 महीने में चुनाव क्यों नहीं कराया गया
सचिव को सरपंच हटाना और नया सरपंच बनाया जाने का नियम किसने दे दिया जो कि सचिव कभी भी सरपंच को हटा दे और दूसरा सरपंच घोषित करके नियम 17 अनुसार प्रमाण पत्र जारी कर दे पीड़ित महिला सरपंच सविता चौहान विगत 10 माह से अपने अधिकारों की गुहार वरिष्ठ अधिकारीयो से कर रही हैं परंतु आज दिनांक तक महिला सरपंच को न्याय नहीं मिल रहा है अब पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से इसकी शिकायत की गई है क्या प्रदेश में यही पंचायती राज है
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







