राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक श्री श्रोत्रि ने जनपद तेंदूखेड़ा एवं जबेरा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण  बीएलओ से प्राप्त की पुनरीक्षण कार्य की विस्तृत जानकारी

SHARE:

राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दमोह – राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक शरद कुमार श्रोत्रि ने जनपद तेंदूखेड़ा एवं जबेरा क्षेत्र का भ्रमण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से चर्चा कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन संबंधी कार्यों की जानकारी प्राप्त की।प्रेक्षक श्री श्रोत्रि ने बीएलओ को निर्देशित किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता एवं गंभीरता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment