सिंगरौली में फल-फूल रहा अवैध रेत का कारोबार

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/ब्यूरो सिंगरौली अनुरोध शुक्ला

खनिज विभाग मौन,बलियरी के खंडहर मकानों में डंप हो रही रेत, रातभर फर्राटे मारते हैं ट्रैक्टर
सिंगरौली/ जिले में अवैध रेत के कारोबार पर लगाम लगाने में प्रशासन पूरी तरह नाकाम नजर आ रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बलियरी इलाके में रेत माफियाओं ने अब पुराने और जर्जर मकानों को अवैध स्टोरेज सेंटर बना लिया है। खंडहर पड़े घरों के भीतर बड़ी मात्रा में बालू डंप कर ऊंचे दामों में बेचने की तैयारी की जा रही है। मामले के सामने आने के बाद खनिज विभाग की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक रात के अंधेरे में ट्रैक्टर और भारी वाहनों से अवैध रेत इन मकानों तक पहुंचाई जाती है। दिन में जहां ये मकान सुनसान दिखाई देते हैं, वहीं रात होते ही यहां रेत से लदी गाड़ियों की आवाजाही तेज हो जाती है। आरोप है कि बालू को मकानों के भीतर छिपाकर रखा जाता है ताकि प्रशासनिक कार्रवाई से बचा जा सके।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद प्रशासन और खनिज विभाग ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की मौन स्वीकृति और संरक्षण के बिना इतना बड़ा अवैध कारोबार संभव नहीं हो सकता। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध भंडारण से सरकार को राजस्व की हानि तो हो ही रही है, साथ ही कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बलियारी क्षेत्र में संचालित अवैध बालू भंडारण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो रेत माफियाओं के हौसले और बुलंद हो जाएंगे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई