भाजपा सरकार में सिर्फ दिखावा:धर्मेंद्र दुबे

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/ब्यूरो सिंगरौली अनुरोध शुक्ला

सिंगरौली/सिंगरौली जिले में दिनांक 24 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा एनटीपीसी प्रांगण में एक पौधे का रोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण के नाम पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल दिखावे और नौटंकी से अधिक कुछ नहीं लगता, क्योंकि एक तरफ सरकार और कंपनियां कैमरों के सामने एक पौधा लगाकर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर सिंगरौली के जंगलों के लाखों पेड़ों का कत्ल उद्योगों और कंपनियों के विस्तार के नाम पर किया जा चुका है।
सिंगरौली की पहचान कभी घने जंगलों, प्राकृतिक संपदा और आदिवासी संस्कृति से होती थी, लेकिन आज लगातार हो रही अंधाधुंध कटाई ने पर्यावरण, स्थानीय जनजीवन और आदिवासी समाज को गंभीर संकट में डाल दिया है। जंगल केवल पेड़ नहीं होते, बल्कि आदिवासियों और ग्रामीणों की रोजी-रोटी, जीवन और संस्कृति का आधार होते हैं। सरकार और कंपनियों की नीतियों के कारण आदिवासियों की जमीनें छीनी जा रही हैं, उन्हें विस्थापन और बेरोजगारी की ओर धकेला जा रहा है।
यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक तरफ आदिवासियों और ग्रामीणों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है, वहीं दूसरी ओर बड़े उद्योगपतियों और अदानी जैसे उद्योग समूहों को लाभ पहुंचाने के लिए सिंगरौली के जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों को लगातार समाप्त किया जा रहा है यह आरोप धर्मेन्द्र दुबे
महामंत्री
जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण ने लगाया है उन्होंने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि जनता के हितों की कीमत पर उद्योगों को बढ़ावा देना सिंगरौली के भविष्य के साथ अन्याय है।
यदि वास्तव में सरकार पर्यावरण संरक्षण और आदिवासियों के हितों को लेकर गंभीर है, तो उसे सिर्फ दिखावे के लिए कार्यक्रम करने और फोटो खिंचवाने की राजनीति छोड़कर बड़े पैमाने पर हो रही वन कटाई पर रोक लगानी चाहिए तथा सिंगरौली के जंगल, पर्यावरण और यहां के मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
सिंगरौली की जनता अब समझ चुकी है कि केवल मंच सजाकर और पौधारोपण की नौटंकी करने से पर्यावरण संरक्षण नहीं होगा, बल्कि जंगलों, प्राकृतिक संसाधनों और आदिवासियों के अधिकारों को बचाना ही सच्चा विकास और पर्यावरण संरक्षण है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत