सतना।सिजहटा पावर हाउस से 24 घंटे में नाम मात्र की मिल रही बिजली, ग्रामीण परेशान पूर्व जनपद सदस्य नागेंद्र सिंह करमऊ ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, दी आंदोलन की चेतावनी।

SHARE:

भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
रामपुर बाघेलान, सतना।
रामपुर बाघेलान क्षेत्र के सिजहटा पावर हाउस से जुड़े गांवों में बिजली संकट गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि 24 घंटे में रात के समय मात्र 3 घंटे ही बिजली मिल रही है। भीषण गर्मी और 46 डिग्री तापमान के बीच लोग बेहाल हैं।
पूर्व जनपद सदस्य ने लगाए गंभीर आरोप
रामपुर बाघेलान के पूर्व जनपद सदस्य नागेंद्र सिंह करमऊ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सिजहटा पावर हाउस के अधिकारियों पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी गांवों में बिजली न मिलने से जनता परेशान है। एक तरफ लोग प्रकृति की मार झेल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग की लापरवाही से हालात और बिगड़ गए हैं।
मेंटेनेंस के नाम पर लूट का आरोप
नागेंद्र सिंह करमऊ ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग में हर साल मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों रुपये आते हैं, लेकिन सिजहटा पावर हाउस में कोई मेंटेनेंस नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि “भ्रष्ट अधिकारियों की जेब में पैसा चला जाता है और जनता गर्मी में परेशान है।”
आंदोलन की चेतावनी
नागेंद्र सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो सिजहटा पावर हाउस के अधिकारियों के खिलाफ जनआंदोलन किया जाएगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत